Red Masoor Dal Tofu Recipe : किचन में अगर विज्ञान और स्वाद का मेल होता है, तो कुछ ऐसा ही चमत्कार होता है – जैसे मसूर की दाल से बना टोफू। जी हां, वही लाल मसूर दाल जो हर घर में पाई जाती है, अब सिर्फ दाल नहीं बल्कि बन सकती है आपका अगला सुपरहिट हेल्दी स्नैक। बिना सोया, बिना ग्लूटेन और फिर भी स्वाद और प्रोटीन से भरपूर। अगर आप भी हेल्दी खाने के शौकीन हैं, तो यह रेसिपी आपको जरूर आज़मानी चाहिए।
क्या खास है इस टोफू में?
- 100% प्लांट बेस्ड
- सोया और ग्लूटेन फ्री
- 1 सर्विंग में 11 ग्राम प्रोटीन और 10 ग्राम फाइबर
- घर पर तैयार करने में बेहद आसान
रेसिपी: रेड मसूर दाल से टोफू बनाने की विधि | Red Masoor Dal Tofu Recipe
1. बेस तैयार करना:
- एक कप लाल मसूर दाल को उबलते पानी में कुछ घंटों के लिए भिगो दें।
- अब इसे ब्लेंडर में डालकर स्मूद और क्रीमी बैटर तैयार करें।
2. पकाने की प्रक्रिया:
- इस बैटर को एक पैन में डालें, थोड़ा पानी मिलाएं और लगातार चलाते रहें।
- कुछ ही मिनटों में यह गाढ़ा होने लगेगा – ध्यान रहे कि इसमें गांठें न बनें और टेक्सचर स्मूद हो।
3. सेट करना और काटना:
- इस मिक्सचर को एक कंटेनर में डालकर ठंडा होने दें।
- ठंडा होने के बाद इसे चौकोर टुकड़ों में काट लें।
क्रिस्पी बनाने की विधि:
- इन टोफू क्यूब्स को एयर फ्रायर या पैन में थोड़े ऑलिव ऑयल के साथ क्रिस्पी होने तक फ्राई करें।
गोचुजांग ग्लेज़ की सीक्रेट रेसिपी:
- गोचुजांग, तिल का तेल, सोया सॉस, मिरिन, थोड़ा स्वीटनर, गोचुगारू (कोरियन चिली फ्लेक्स) और पानी मिलाकर एक चटपटी सॉस तैयार करें।
- इस सॉस को पैन में गर्म करें, टोफू डालें और अच्छे से मिलाएं।
यह भी पढ़ें: खाली पेट 15 दिन तक लहसुन और शहद खाने से क्या होता है?
गार्निश और सर्विंग:
- ऊपर से हरा प्याज़ और टोस्टेड तिल छिड़कें।
- आपका हेल्दी, प्रोटीन से भरपूर स्नैक तैयार है।
अगर आप हेल्दी खाना पसंद करते हैं और नए फूड एक्सपेरिमेंट्स के लिए तैयार हैं, तो ये रेड मसूर टोफू रेसिपी जरूर ट्राय करें। यह न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि आपके शरीर को भी सही पोषण देती है।
Pingback: दही और खीरे से बना ये ‘Viral Cucumber Salad’ कर रहा है इंटरनेट पर धमाल