High-Protein Multigrain Atta Recipe: हम भारतीयों के खाने की थाली अधूरी होती है जब तक उसमें रोटी न हो। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वही रोटी अगर हाई-प्रोटीन और मल्टीग्रेन बन जाए, तो स्वाद के साथ सेहत भी दोगुनी हो सकती है? आज हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी 5 किलो मल्टीग्रेन आटे की रेसिपी, जो आपकी रोज़ की रोटी को बना देगी प्रोटीन से भरपूर और न्यूट्रिशन से भरपूर।
5 किलो मल्टीग्रेन आटा: सामग्री और उनके स्वास्थ्य लाभ
सामग्री | मात्रा | लाभ |
---|---|---|
काले चने (Black Chana) | 250 ग्राम | प्रोटीन से भरपूर, रोटी को बनाता है फूला हुआ और स्वादिष्ट |
बाजरा (Pearl Millet) | 400 ग्राम | फाइबर से भरपूर, पाचन के लिए अच्छा, सर्दियों में शरीर को देता है गर्मी |
साबुत मूंग दाल (Whole Green Gram) | 100 ग्राम | प्लांट-बेस्ड प्रोटीन, आसानी से पचने वाला |
मक्का (Maize) | 500 ग्राम | हल्का मीठा स्वाद, ग्लूटन फ्री |
ओट्स (Jai) | 250 ग्राम | दिल की सेहत के लिए बेहतरीन, घुलनशील फाइबर का अच्छा स्रोत |
रागी (Finger Millet) | 250 ग्राम | कैल्शियम और आयरन से भरपूर, हड्डियों के लिए लाभकारी |
सोयाबीन (Soya Beans) | 150 ग्राम | उच्च प्रोटीन, मांसपेशियों के निर्माण में सहायक |
क्विनोआ (Quinoa) | 150 ग्राम | कम्पलीट प्रोटीन, सभी जरूरी अमीनो एसिड्स के साथ |
अलसी (Flaxseeds) | 150 ग्राम | ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर |
ज्वार (Sorghum) | 400 ग्राम | पाचन में सहायक, प्रोटीन से भरपूर |
गेहूं (Wheat) | 2.4 किलो | आधारिक सामग्री, रोटी में ग्लूटन और संरचना प्रदान करता है |
कैसे बनाएं यह मल्टीग्रेन आटा? | High-Protein Multigrain Atta Recipe
- सभी अनाजों को अच्छी तरह से साफ करें और धूप में सुखाएं।
- यदि चाहें तो हल्का भून सकते हैं, इससे स्वाद और शेल्फ लाइफ दोनों बढ़ते हैं।
- सभी सामग्री को एक साथ पीसें ताकि एक बारीक आटा तैयार हो जाए।
- तैयार आटे को एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें, ताकि ताजगी बनी रहे।
रोज़ की रोटी से अब मिलेगी एक्स्ट्रा न्यूट्रिशन
यह मल्टीग्रेन मिक्स न केवल प्रोटीन से भरपूर है, बल्कि इसमें फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भी शामिल हैं। इससे बनी रोटियां या पराठे नरम, स्वादिष्ट और लंबे समय तक पेट भरे रखने वाले होते हैं।
यह भी पढ़ें: Amul Protein Water : जब स्वाद, सेहत और साइंस एक साथ आएं
क्यों अपनाएं यह मल्टीग्रेन आटा? | High-Protein Multigrain Atta Recipe
- बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक — सबके लिए लाभकारी
- डायबिटीज़ और वज़न नियंत्रित रखने में सहायक
- शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत
- ऊर्जा से भरपूर और संपूर्ण आहार
Pingback: चांदी के लोटे को घी में डुबोकर तलवे की मसाज करने से क्या होगा?
Pingback: सिर्फ 16% आम, बाकी सब केमिकल, क्या आपने इन बोतल का लेबल देखा है?
Pingback: इन 15 देसी चीज़ों से कंट्रोल होगा PCOS, नंबर 7 है सबसे असरदार