mango drink side effects: गर्मी का मौसम आते ही बाजार में आम आधारित ड्रिंक्स की भरमार हो जाती है, फ्रूटी, माज़ा, स्लाइस जैसी ब्रांड्स हर कोने पर दिखती हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई इन ड्रिंक्स को पसंद करता है, यह सोचकर कि वो ‘फलों से भरपूर’ हैं। लेकिन सच्चाई कुछ और है, इन पैक्ड आम ड्रिंक्स में आम की मात्रा बेहद कम होती है, और बाकी सब कुछ होता है शक्कर, रंग और केमिकल्स।
इन ड्रिंक्स में होता क्या है? | mango drink side effects
अधिकतर लोकप्रिय आम फ्लेवर्ड ड्रिंक्स में पाए जाते हैं:
- शक्कर: अत्यधिक मात्रा में जो बच्चों में मोटापा, डायबिटीज और दांतों की समस्याएं बढ़ा सकता है।
- आर्टिफिशियल फ्लेवर और कलर (जैसे कि Color 110): जो स्वाद को अच्छा और रंग को आकर्षक बनाते हैं, लेकिन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
- कृत्रिम प्रिजर्वेटिव्स: जिनका लगातार सेवन शरीर में टॉक्सिन्स को बढ़ा सकता है।
बच्चों के लिए क्यों है खतरनाक? | mango drink side effects
- बच्चों की पाचन शक्ति और इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, ऐसे में इन ड्रिंक्स के केमिकल्स लिवर, किडनी और हार्मोन बैलेंस पर असर डाल सकते हैं।
- अत्यधिक शक्कर बच्चों में हाइपरएक्टिविटी, थकान और फोकस की कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न कर सकती है।
- स्वाद की आदत बिगड़ने से बच्चे ताजे फल और पानी से दूरी बनाने लगते हैं।
यह भी पढ़ें: रोज़ की रोटी अब बनेगी सुपरफूड: हाई-प्रोटीन मल्टीग्रेन आटा रेसिपी
क्या विकल्प अपनाएं?
- घर में बना आम पना, आम रस या स्मूदी सबसे बेहतर विकल्प हैं।
- ताजा कटे आम और नींबू पानी गर्मी से राहत देने के साथ-साथ पोषण भी प्रदान करते हैं।
- फ्रूट-इन्फ्यूज्ड वॉटर एक हल्का और हेल्दी विकल्प है।
स्वाद से समझौता नहीं, लेकिन सेहत के साथ क्यों?
ब्रांड्स हमें वही बेचते हैं जो हम आँख बंद कर स्वीकार कर लें। फलों का नाम, मीठा स्वाद और रंगीन बोतलें, सबकुछ दिखने में अच्छा लगता है, लेकिन जरूरी नहीं कि हर पीली बोतल में पोषण भी हो।फ्रूटी, माज़ा और स्लाइस जैसे ड्रिंक्स को पूरी तरह त्यागना जरूरी नहीं, लेकिन इनका सीमित सेवन और जागरूकता बेहद जरूरी है, खासकर बच्चों के लिए। असली आम खाएं, नकली भ्रम नहीं।