lucuma fruit benefits: भारत में सेहत और ताकत के लिए शिलाजीत को सबसे शक्तिशाली प्राकृतिक औषधि माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिलाजीत से भी 10 गुना अधिक पावरफुल एक फल भी है, जो भारत के कुछ राज्यों में ही मिलता है? यह फल ना केवल शरीर को ताकत देता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव करता है। इस चमत्कारी फल का नाम है लुकुमा (Lucuma)।
क्या है लुकुमा?
लुकुमा को अंग्रेजी में Lucuma campechiana कहा जाता है और यह फल मुख्य रूप से मैक्सिको व लैटिन अमेरिकी देशों का है। भारत में इसे “एग फ्रूट” और कभी-कभी “पीला सपोटा” भी कहा जाता है, क्योंकि यह सपोटा के परिवार से संबंधित है और देखने में अंडे की जर्दी जैसा लगता है।
भारत में कहां होता है यह फल?
हालांकि लुकुमा भारत में बहुत कम मात्रा में पाया जाता है, फिर भी यह महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में उगाया जाता है। विशेष रूप से पश्चिमी घाट की जलवायु इसके लिए अनुकूल मानी जाती है। जून-जुलाई के महीने में यह फल ज्यादा मात्रा में पकता है, हालांकि कुछ फल दिसंबर तक पेड़ों पर रहते हैं।
कैसे उगाया जाता है? | lucuma fruit benefits
लुकुमा को उगाना अपेक्षाकृत आसान होता है। इसे बहुत अधिक देखभाल की जरूरत नहीं होती, लेकिन इसकी खास बात यह है कि सभी फल एक साथ नहीं पकते। किसान एक-एक कर पके हुए फल को पेड़ से तोड़ते हैं।
भारत में कब आया?
ऐसा माना जाता है कि लुकुमा 1924 में जब फिलीपीन्स पहुंचा, उसी दौरान इसे भारत में भी लाया गया होगा। हालांकि, इसकी सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है। माया सभ्यता में 800 ईसा पूर्व से यह फल खाया जाता रहा है।
लुकुमा का स्वाद कैसा होता है?
पका हुआ लुकुमा हरे से गोल्डन कलर का हो जाता है और इसका गूदा अंडे की जर्दी जैसा होता है। इसका स्वाद भी कुछ-कुछ उबले हुए अंडे की जर्दी में चीनी मिलाने जैसा होता है, जिसे खाने पर मिठास के साथ हल्का क्रीमी टेक्सचर महसूस होता है।
यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट खाइए ये पत्ता और भूल जाइए 5 बड़ी बीमारियां!
लुकुमा के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ | lucuma fruit benefits
1. पाचन में सुधार
लुकुमा में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज़ की समस्या में राहत मिलती है।
2. आंखों की सुरक्षा
इसमें पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।
3. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
लुकुमा में मौजूद रैरोटेनॉयड्स उम्र के असर, डिप्रेशन, सिरदर्द और हाई ब्लड प्रेशर से भी रक्षा करते हैं।
4. कैंसर से बचाव
इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं।
5. एनर्जी और स्ट्रेंथ बूस्ट
यह फल आयरन, मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर होता है, जिससे शरीर में एनर्जी और ताकत दोनों बढ़ती हैं।
यह भी पढ़ें:एक आंख से देख नहीं सकते Rana Daggubati, फिर भी कर रहे हैं खतरनाक एक्शन सीन
अगर आप शिलाजीत के विकल्प की तलाश कर रहे हैं और प्राकृतिक ताकतवर उपाय अपनाना चाहते हैं, तो लुकुमा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। भले ही यह अभी भारत में आम नहीं है, लेकिन आने वाले समय में यह सुपरफूड बनकर उभर सकता है।
Pingback: नींबू से हो जाता है प्रेग्नेंसी टेस्ट? सच्चाई जानकर आप चौंक जाएंगे