Nimbus Razor Blade Throat Variant: कोविड-19 की महामारी ने पूरी दुनिया को जिस डर और अनिश्चितता में डाला था, वो सबके जेहन में आज भी ताजा है। अब जबकि महामारी को गुजरे 5 साल हो चुके हैं, एक नया खतरा फिर सिर उठा रहा है। वैज्ञानिकों ने कोरोना के एक और नए वेरिएंट की पहचान की है, जिसका नाम है — Nimbus Razor Blade Throat। यह नाम जितना अजीब और डरावना है, इसकी प्रकृति भी उतनी ही तकलीफदेह बताई जा रही है।
इस वेरिएंट की पहचान सबसे पहले ब्रिटेन की हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (UKHSA) ने की थी। अब इसके मामले अमेरिका, सिंगापुर और भारत जैसे देशों में भी देखे जा रहे हैं।
क्यों रखा गया इसका इतना अलग और डरावना नाम?
‘Nimbus Razor Blade Throat‘ नाम के पीछे एक अहम वजह है — इससे संक्रमित लोग यह महसूस कर रहे हैं कि उनके गले में जैसे किसी ने उस्तरा चला दिया हो। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (CDC) के मुताबिक, मरीजों को गले में तेज जलन, चुभन और दर्द की शिकायत हो रही है। कुछ मामलों में तो यह परेशानी इतनी ज्यादा है कि व्यक्ति न खाना निगल पा रहा है, न ढंग से बोल पा रहा है।
यह भी पढ़ें: भीगे हुए अखरोट खाने के इतने फायदे? डॉक्टर भी रोज़ सुबह खाने की सलाह देते हैं!
कितना खतरनाक है यह नया वेरिएंट?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे ओमिक्रॉन के सबवेरिएंट BA.2.86.1.1.2 के तहत रखा है। यह अत्यधिक म्यूटेटेड है, यानी वायरस ने अपने अंदर कई बदलाव किए हैं, खासकर स्पाइक प्रोटीन में, जिससे यह ज्यादा तेजी से इंसानों को संक्रमित कर सकता है। हालांकि यह वेरिएंट अब तक उन लोगों को ज्यादा प्रभावित कर रहा है, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है — जैसे बुजुर्ग, बच्चे, या पहले से बीमार लोग।
Nimbus Razor Blade Throat Variant: क्या लक्षण हैं इस वेरिएंट के?
Nimbus Razor Blade Throat मुख्य रूप से गले पर हमला करता है। WHO के अनुसार, इसके कुछ आम लक्षण इस प्रकार हैं:
- गले में उस्तरे जैसी तेज जलन और दर्द
- बहुत तेज और कर्कश खांसी
- बुखार और मांसपेशियों में दर्द
- सिरदर्द, उल्टी और दस्त
- बंद नाक या लगातार बहती नाक
अगर इनमें से कोई लक्षण दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
किन लोगों को है सबसे ज्यादा खतरा? | Nimbus Razor Blade Throat Variant
यह नया वेरिएंट हवा में तेजी से फैल सकता है, खासकर भीड़-भाड़ वाली जगहों में। निम्नलिखित समूह के लोगों को इससे ज्यादा खतरा हो सकता है:
- 60 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग
- गर्भवती महिलाएं
- अस्थमा, डायबिटीज, हार्ट डिजीज और हाई बीपी के मरीज
- छोटे बच्चे और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग
कैसे करें बचाव? यहां हैं कुछ जरूरी सावधानियां
नया वेरिएंट फिर से याद दिला रहा है कि कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। इससे बचने के लिए कुछ सावधानियों को दोबारा अपनाने की जरूरत है:
- भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें
- साबुन या हैंडवॉश से बार-बार हाथ धोएं
- ठंडी चीजें, तंबाकू और शराब से परहेज करें
- बूस्टर डोज लेना न भूलें
- लक्षण दिखते ही RT-PCR या रैपिड एंटीजन टेस्ट कराएं
Nimbus वेरिएंट ने एक बार फिर सावधान कर दिया है कि वायरस चाहे जैसे भी बदल जाए, बचाव के नियम वही रहेंगे। फिलहाल वैज्ञानिक इस वेरिएंट की गहराई से स्टडी कर रहे हैं, ताकि इसे समझा जा सके और जरूरी कदम उठाए जा सकें। तब तक, हमें खुद ही अपनी और अपनों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।
यह भी पढ़ें: अब हेयर डाई की ज़रूरत नहीं! घर पर नेचुरली काले करें बाल