मकर संक्रांति पर येलो सूट डिजाइंस

मकर संक्रांति पर पीला रंग शुभ माना जाता है। अगर आप इस खास मौके पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो येलो सूट के ये ट्रेंडी डिजाइन आपके लुक को और भी खास बना सकते हैं।

स्ट्रेट कट येलो सूट

स्ट्रेट कट येलो सूट सादगी और एलिगेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन होता है। ये डिजाइन पूजा, घर के फंक्शन या रिश्तेदारों से मिलने के लिए आरामदायक होने के साथ बेहद स्टाइलिश भी लगता है।

अनारकली येलो सूट

अनारकली येलो सूट पहनकर आप फेस्टिव लुक पा सकती हैं। इसका घेरदार पैटर्न चलते समय सुंदर फ्लो देता है और मकर संक्रांति जैसे त्योहार पर पारंपरिक लुक को और निखार देता है।

शॉर्ट कुर्ती येलो सूट

अगर आप कुछ हल्का और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं, तो शॉर्ट कुर्ती वाला येलो सूट बेहतरीन विकल्प है। इसे प्लाज़ो या पैंट के साथ पहनकर मॉडर्न फेस्टिव लुक आसानी से पाया जा सकता है।

येलो सूट विद प्रिंटेड दुपट्टा

सिंपल येलो सूट के साथ प्रिंटेड दुपट्टा लुक को खास बना देता है। फूलों या ट्रेडिशनल प्रिंट वाला दुपट्टा पूरे आउटफिट में कलर और ग्रेस दोनों जोड़ देता है।

एम्ब्रॉयडरी येलो सूट

हल्की कढ़ाई वाला येलो सूट त्योहार के लिए परफेक्ट माना जाता है। ज्यादा भारी न होते हुए भी ये डिजाइन आपको रिच और एलिगेंट लुक देता है, जो मकर संक्रांति पर खूब जंचता है।

येलो सूट विद पलाज़ो

येलो सूट के साथ पलाज़ो पहनने से लुक काफी स्टाइलिश लगता है। यह कॉम्बिनेशन आरामदायक भी होता है और लंबे समय तक पूजा या फंक्शन में रहने के लिए बिल्कुल सही रहता है।

इस मकर संक्रांति बनें सबसे खूबसूरत

अगर आप फेस्टिव लुक में कुछ खास ट्राय करना चाहती हैं, तो येलो सूट के ये डिजाइन आपको सबसे अलग और खूबसूरत दिखाने में मदद करेंगे।