नया खतरा – JN.1 कोरोना का नया रूप

JN.1 वैरिएंट अमेरिका समेत कई देशों में तेजी से फैल रहा है और स्वास्थ्य एजेंसियों के लिए चिंता का कारण बन गया है।

JN.1 कहां से आया?

JN.1, ओमिक्रॉन की BA.2.86 लाइन से जुड़ा वैरिएंट है, जिसे सबसे पहले अगस्त 2023 में खोजा गया था।

क्या JN.1 अलग है BA.2.86 से?

JN.1 में ऐसे 1-2 अतिरिक्त म्यूटेशन हैं जो इसे अधिक प्रभावी रूप से फैलने में सक्षम बनाते हैं।

क्या JN.1 ज्यादा तेजी से फैलता है?

यह वैरिएंट अब अपनी मूल लाइन की तुलना में अधिक कुशलता से फैल रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

कितने म्यूटेशन हैं JN.1 में?

JN.1 में 30 से ज्यादा म्यूटेशन पाए गए हैं जो इसे इम्यूनिटी से बचने में सक्षम बनाते हैं।

स्पाइक प्रोटीन में क्या बदलाव है?

इसमें एक अतिरिक्त म्यूटेशन स्पाइक प्रोटीन में है जो इसे और ज्यादा इम्यूनिटी से बचा सकता है।

क्या है JN.1 के लक्षण?

लक्षणों में सूखी खांसी, बुखार, गले में खराश, सिरदर्द, स्वाद या गंध का जाना और थकान शामिल हैं।

क्या ये वैरिएंट दस्त भी कराता है?

Johns Hopkins की रिपोर्ट के अनुसार, JN.1 वैरिएंट से दस्त होने की संभावना अधिक देखी गई है।

ज्यादा थकान और कमजोरी का कारण

JN.1 के मरीजों में अत्यधिक थकान, कमजोरी और ऊर्जा की कमी जैसे लक्षण अधिक देखे गए हैं।

कैसे बचें JN.1 से?

मास्क पहनें, हाथ धोएं, भीड़ से बचें और वैक्सीनेशन अपडेट रखें। सतर्क रहना ही सबसे अच्छा उपाय है।